ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, तीन श्रद्धालुओं की मौत, 33 घायल
होशियारपुर (पंजाब). होशियारपुर से करीब 55 किलोमीटर दूर श्री खुरालगढ़ साहिब के समीप एक ट्रैक्टर ट्रॉली के 100 फुट गहरी खाई में गिर जाने से तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गयी और 33 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 36 श्रद्धालु श्री चरण छोह गंगा, श्री खुरालगढ़ साहिब में मत्था टेकने जा रहे थे।
पुलिस ने कहा कि जब वे श्री खुरालगढ़ साहिब से कुछ ही दूरी पर थे, चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में जा गिरी। पुलिस उपाधीक्षक (गढ़शंकर) दलजीत सिंह ने कहा कि मृतकों की पहचान परागपुर गांव की निवासी महिंदर कौर (60) और सुखप्रीत कौर (24) और मुबारकपुर गांव की भूपिंदर कौर (23) के रूप में हुई है। घायलों को शहीद भगत सिंह नगर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से तीन लोगों को सरकारी मेडिकल कॉलेज, चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)
.jpg)
Leave A Comment