गांवों को सुरक्षित किए बिना सीमाओं को सुरक्षित नहीं रखा जा सकता-- गृहमंत्री अमित शाह
नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि देश की सीमाओं की सुरक्षा नरेंद्र मोदी सरकार की प्राथमिकता है और गांवों को सुरक्षित किए बिना सीमाओं को सुरक्षित नहीं रखा जा सकता । नई दिल्ली में मंगलवार को 'वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम' पर एक कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज के माध्यम से देश की सीमाओं की सुरक्षा और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह योजना इस उद्देश्य से शुरू की है कि हर सीमावर्ती गांव को सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। श्री शाह ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सीमावर्ती गांवों से पलायन रोकने के भी प्रयास किये जा रहे हैं।
गृहमंत्री ने सीमावर्ती जिलों के जिलाधिकारियों से कहा कि वे पर्यटन, कृषि, हस्तशिल्प और सहकारिता के क्षेत्र में सार्थक पहल करते हुए बुनियादी सुविधाओं को बढाने पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत गांवों में सहकारी समितियों के माध्यम से रोज़गार बढ़ाने पर जोर दिया जाना चाहिए।





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)
.jpg)
Leave A Comment