ट्रॉलों की टक्कर में दो की मौत...एक में लगी आग, जिंदा जला क्लीनर
रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में माजरा के पास दो ट्रॉलों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे के बाद एक ट्रॉला में भीषण आग लग गई, जबकि दूसरा ट्रॉला डिवाइडर कूदकर दूसरी साइड जाकर टकरा गया। हादसे में एक ट्रॉला सवार क्लीनर की जलने से मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रॉला के चालक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि मरने वालों में यूपी के जिला रामपुर निवासी बिरेन्द्र व हरियाणा महेन्द्रगढ़ जिला निवासी दीपक शामिल है। बिरेन्द्र सिंह अपने ट्रॉला लेकर नारनौल से रेवाड़ी की तरफ आ रहा था। इसी दौरान खोल थाना क्षेत्र में पडऩे वाले रेवाड़ी-जैसलमेर नेशनल हाईवे नंबर-11 पर गांव माजरा के समीप रोडिय़ों से भरे दूसरे ट्रॉला से टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद रोड़ी से भरे ट्रॉला में भीषण आग लग गई। आगजनी के बाद ट्रॉला चालक केबिन से कूद कर बाहर निकलने में कामयाब हो गया, लेकिन उसमें बैठा क्लीनर दीपक अंदर ही फंस गया। देखते ही देखते केबिन पूरी तरह जल गया और उसके अंदर फंसे दीपक की जलने के कारण मौत हो गई। फिलहाल पुलिस शवों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी है।





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)
.jpg)
Leave A Comment