चलती गाड़ी का टायर फटा, एक की मौत
कोटा। राजस्थान के कोटा में हुए एक सड़क हादसे में जैन संत की मौत हो गई। 2 लोग गंभीर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि चलती गाड़ी का अचानक टायर फट गया था। बेकाबू कार 50 फीट दूर खेत में जा गिरी। हादसे में जैन संत कार के गेट के नीचे दब गए थे। घटना जिले के बपावरकलां थाना क्षेत्र में शुक्रवार की है। कार सवार सभी लोग खानपुर से मध्यप्रदेश जा रहे थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जैन संत अरहंत सागर (66) खानपुर से एमपी सोनागिर जा रहे थे। कुछ देर के लिए चांदखेड़ी रुके थे। उनके साथ एक महिला ऊषा जैन व कार ड्राइवर भूरा लाल था। जैन संत कार में ड्राइवर के पास वाली सीट पर बैठे हुए थे। बपावर थाने से थोड़ी दूर उनकी गाड़ी का टायर फट गया और तेज धमाका हुआ।
गाड़ी पलटी खाते हुए 50 मीटर दूर खेत में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल को बाहर निकाला। जैन संत गाड़ी के गेट के नीचे दब गए थे। थाने के एएसआई पुरुषोत्तम ने बताया कि उनके शरीर में कट लगे। इससे उनकी मौत हो गई। महिला ऊषा जैन व ड्राइवर भूरा को हल्की चोट लगी। जिन्हें इलाज के लिए बारां रेफर किया।
बपावरकलां थाना एसएचओ रणजीत सिंह ने बताया कार हादसे में घायलों को बपावरकलां हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां से उन्हें बारां रेफर कर दिया, जबकि जैन संत का शव बिना पोस्टमार्टम के सुपुर्द किया।





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)
.jpg)
Leave A Comment