पुत्र ने की माता-पिता की गोली मारकर हत्या...!
फिरोजाबाद (उप्र) . फिरोजाबाद जिले में जायदाद को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने रविवार को अपने माता-पिता की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि एका थाना क्षेत्र के नगला रनिंया निवासी 55 वर्षीय राकेश यादव का अपने बड़े बेटे आरोपी बीटू से खेत की जमीन को लेकर विवाद था। उन्होंने बताया कि रविवार को वह अपनी पत्नी गुड्डी देवी (53) के साथ दोपहर में खेत गए थे, इसी दौरान उनका आरोपी बीटू से एक बार फिर झगड़ा हो गया। उन्होंने बताया कि झगड़े के बाद राकेश अपनी पत्नी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर जैसे ही जाने लगे, तभी पीछे से उनके बेटे आरोपी बीटू ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मिश्रा ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी बीटू मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे हैं।





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)
.jpg)
Leave A Comment