बेकाबू स्कॉर्पियो ने स्कूटी में मारी टक्कर, बच्चों सहित घिसटते चले गए दंपती, चारों की मौत
लखनऊ (उप्र)। राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र इलाके में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद स्कूटी, स्कॉर्पियों के नीचे फंस गई। लेकिन, स्कॉर्पियों सवार ने कार नहीं रोकी और स्कूटी सवार दंपति और दो बच्चे करीब 100 मीटर तक घिसटते रहे। इस घटना में स्कूटी सवार चारों लोगों क मौैत हो गई है।
इस हादसे के बाद बेकाबू हुई स्कॉर्पियों जब एक पेड़ से टक्करा कर रुकी, तब जाकर स्कूटी सवारों को निकाला जा सका। इसके बाद दंपति और उनके दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस हादसे की सूचना पर पहुंची भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे स्थल का जायजा लिया। यह हादसा अलीगंज थाना क्षेत्र के गुलाचीन मंदिर के पास हुआ है। रिपोट्र्स के मुताबिक, मंगलवार देर रात करीब दो बजे यह हादसा हुआ। इस घटना से सड़क किनारे सो रहे लोगों में भगदड़ मच गई। वहीं, इस हादसे की सूचना पर इंस्पेक्टर विकासनगर शिवानंद मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे। आनन-फानन स्कूटी के नीचे फंसे दंपति और दोनों बच्चों को निकाला और केजीएमयू के ट्रामा सेंटर भेजा गया। ट्रामा सेंट्रर में डाक्टरों ने परीक्षण के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया।





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)
.jpg)
Leave A Comment