ब्रेकिंग न्यूज़

डॉ. मकरंद जोशी ने  डीआरडीओ के निदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया

 पुणे।  वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मकरंद जी. जोशी ने गुरुवार को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की पुणे स्थित इकाई अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान (इंजीनियर) के निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने जिस पद का प्रभार संभाला वह पहले डॉ. प्रदीप कुरुलकर के पास था। कुरुलकर को पिछले महीने की शुरुआत में एक पाकिस्तानी एजेंट को गोपनीय जानकारी प्रदान करने के आरोप में महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने गिरफ्तार किया था। एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उत्कृष्ट वैज्ञानिक डॉ. जोशी ने अमेरिका के क्लेमसन विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी की है। वह अगस्त 2000 में आर एंड डीई (इंजीनियर), पुणे में शामिल हुए। इसमें कहा गया कि अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान (इंजीनियर) की स्थापना छह दशक पहले हुई थी और यह भारतीय रक्षा बलों के तीनों अंगों के लिए विभिन्न इंजीनियरिंग प्रणालियों के स्वदेशी विकास के लिए जिम्मेदार एक प्रमुख प्रणाली इंजीनियरिंग प्रयोगशाला है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english