केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक मेट्रो ट्रेन के विस्तार को बढ़ाने की मंजूरी दी
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक मेट्रो ट्रेन के विस्तार को द्वारका एक्सप्रेसवे तक बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। पूरी तरह से एलिवेटेड इस परियोजना पर लगभग पांच हजार 452 करोड़ रुपये खर्च होंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि इस चरण में मेट्रो 28 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी जिसके मार्ग में 27 स्टेशन होंगे। उन्होंने बताया कि यह परियोजना मंजूरी की तारीख से चार साल में पूरी होने का अनुमान है श्री गोयल ने कहा कि यह नेटवर्क गुड़गांव रेलवे स्टेशन से जुड़ा होगा और क्षेत्र में समग्र आर्थिक विकास को बढ़ाएगा। इस लाइन की मुख्य विशेषता न्यू गुरुग्राम को पुराने गुरुग्राम से जोड़ना है। अगले चरण में, यह इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से जुड जायेगा।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)
.jpg)
Leave A Comment