ब्रेकिंग न्यूज़

 फिजियोथेरेपिस्ट ने मां की गला घोंटकर हत्या की! सूटकेस में शव रखकर पुलिस थाने पहुंची

  बेंगलुरु ।  बेंगलुरु में 39 वर्षीय एक फिजियोथेरेपिस्ट ने अपनी मां की कथित रूप से हत्या कर दी और बाद में वह शव को एक सूटकेस में रखकर पुलिस थाने आत्मसमर्पण करने पहुंची। पुलिस ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी सोनाली सेन पश्चिम बंगाल की निवासी है और अपने माता-पिता की एकमात्र संतान है। उसने बताया कि पांच साल पहले कोलकाता में उसके पिता की मौत हो गई थी और उसके बाद से उसकी मां यहां उसके पास रह रही थी। दक्षिण पूर्व संभाग के पुलिस उपायुक्त सी के बाबा ने संवाददाताओं को बताया कि कल पूर्वाह्न करीब 11 से साढ़े 11 बजे के बीच आरोपी महिला ने एक कपड़े से अपनी मां का उस समय गला घोंट दिया, जब उसका पति शहर के हेब्बागोडी में स्थित कंपनी में काम करने गया हुआ था। पुलिस ने बताया कि आरोपी  अपने पति, बेटे, मां बिभा पॉल और सास के साथ पिछले पांच साल से शहर के मीको लेआउट के बिलेकहल्ली में एक अपार्टमेंट में रह रही थी। बाबा ने बताया कि आरोपी  ने अपनी मां की हत्या करने के बाद शव को एक सूटकेस में बंद किया और वह मीको लेआउट थाने पहुंची, जिसके बाद एक पुलिस उपनिरीक्षक ने हत्या का एक मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि आरोपी महिला ने अपनी मां की हत्या क्यों की।
  बाबा ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि हत्या क्यों की गई। हमें उसे (आरोपी को) हिरासत में लेना होगा। उसने फिजियोथेरेपी की पढ़ाई की है। ऐसा लगता है कि यह कोई घरेलू मामला है।'' उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी अपने माता-पिता की एकमात्र संतान है। आरोपी  पिछले पांच साल से उसकी (अपनी मां की) देखभाल कर रही थी। पीड़िता को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां थीं। जब हत्या की गई, उस समय  आरोपी की सास और उसका बेटा भी घर के दूसरे कमरे में थे।''  

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english