दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे लगे गुजरात के ऊपर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के असर से बना दबाव पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर बढ गया है
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे लगे गुजरात के ऊपर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के असर से बना दबाव अब पिछले छह घंटे के दौरान सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर बढ गया है। यह दक्षिण राजस्थान के मध्य क्षेत्र के ऊपर जोधपुर से साठ किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में केन्द्रित है। मौसम विभाग ने कहा है कि इसके पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर बढने की संभावना है।इसके असर से दक्षिणी राजस्थान में आज और कल बहुत तेज वर्षा की संभावना है। उत्तरी गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी आज और कल बहुत तेज वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। दक्षिणी राजस्थान और उससे लगे गुजरात में चालीस से पचास किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशकां है। हवाओं की गति बढकर साठ किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है।अगले बारह घंटे के दौरान तेज वर्षा से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा हो सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से घरों में रहने और तेज हवाओं के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा है।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpg)
Leave A Comment