ब्रेकिंग न्यूज़

असम में बाढ़ की स्थिति बदतर हुई, करीब 1.2 लाख लोग प्रभावित

गुवाहाटी.असम में बाढ़ की स्थिति बुधवार को और बदतर हो गई तथा सैलाब से 10 जिलों के तकरीबन 1.2 लाख लोग प्रभावित हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के मुताबिक, बक्सा, बरपेटा, दरांग, धेमाजी, धुब्री, कोकराझार, लखीमपुर, नलबाड़ी, सोनितपुर और उदलगिरी जिलों में बाढ़ की वजह से 1,19,800 लोग प्रभावित हैं। इसमें कहा गया है कि नलबाड़ी सैलाब के बुरी तरह से चपेट में हैं जहां करीब 45000 लोग प्रभावित हैं। उसके मुताबिक, इसके बाद बक्सा में 26500 और लखीमपुर में 25000 से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। मंगलवार तक नौ जिलों में बाढ़ से 34000 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं ।
 प्रशासन पांच जिलों में 14 राहत शिविर संचालित कर रहा है जहां 2091 लोगों ने शरण ली हुई है और यह पांच जिलों में 17 राहत वितरण केंद्र भी चला रहा है। सेना, अर्धसैनिक बल, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, दमकल एवं आपात सेवा, नागरिक प्रशासन, एनजीओ और स्थानीय लोगों ने अलग-अलग स्थानों से 1280 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। एएसडीएमए ने कहा कि वर्तमान में 780 गांव जलमग्न हैं और 10,591.81 हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है। एएसडीएमए ने कहा कि बक्सा, बारपेटा, सोनितपुर, धुबरी, डिब्रूगढ़, कामरूप, कोकराझार, लखीमपुर, मजूली, नगांव, दक्षिण सलमारा और उदलगुरी में बड़े पैमाने पर भूमि कटाव देखा गया है। उसने कहा कि दीमा हसाओ और कामरूप मेट्रोपोलिटन में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ है।
 बक्सा, उदलगुरी, सोनितपुर, दरांग, बोंगईगांव, चिरांग, धुबरी, गोलपारा, कामरूप, नागांव, नलबाड़ी और बारपेटा में बाढ़ के पानी से तटबंध, सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ‘रेड अलर्ट' जारी किया और अगले कुछ दिनों में असम के कई जिलों में ‘बहुत भारी' से ‘अत्यधिक भारी' बारिश का अनुमान जताया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english