ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत एक्सप्रेस के शौचालय में एक शख्स घंटों तक बंद रहा, जबरन बाहर निकाला गया

पालक्कड़ (केरल).  वंदे भारत एक्सप्रेस में रविवार को एक अजीबोगरीब घटनाक्रम में एक व्यक्ति केरल के कासरगोड जिले में ट्रेन में सवार हुआ और शौचालय के भीतर खुद को बंद कर लिया। यह व्यक्ति शौचालय से बाहर निकलने को ही राजी नहीं था। हालांकि उसे बाद में जबरन बाहर निकाला गया। रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के यहां शोरनूर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद शौचालय का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। टीवी चैनल पर दिखाए गए घटना के फुटेज के अनुसार, लाल धारीदार टी-शर्ट पहने उस व्यक्ति को जब शौचालय से बाहर निकाला गया तो वह डरा हुआ लग रहा था। बाद के फुटेज में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारी स्टेशन पर उससे पूछताछ करते हुए दिखे। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि शुरू में उस व्यक्ति ने दावा किया कि वह महाराष्ट्र से है और हिंदी में बात कर रहा था, लेकिन बाद में उसने कहा कि वह कासरगोड से है। व्यक्ति की पहचान अभी तक सुनिश्चित नहीं की जा सकी है। अधिकारियों ने बताया कि उस व्यक्ति के पास टिकट भी नहीं था। अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति ने आरपीएफ को यह भी बताया कि कोई उसका पीछा कर रहा था और उनसे बचने की कोशिश करते हुए वह शौचालय में घुस गया और खुद को उसमें बंद कर लिया। उन्होंने बताया कि जब ट्रेन कन्नूर और कोझिकोड स्टेशन पर रुकी तो आरपीएफ और अन्य अधिकारियों के कहने के बावजूद वह शौचालय से बाहर नहीं निकला।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english