तेलंगाना विधानसभा चुनावः पहली बार महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक
नई दिल्ली। तेलंगाना विधानसभा चुनाव में पहली बार महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक हो गई है। राज्य में तीस नवंबर को मतदान कराया जाएगा। नवीनतम मतदाता सूची के अनुसार पुरुष मतदाताओं पर महिला मतदाताओं का अनुपात 1000.2 हो गया है। इस वर्ष जनवरी में यह 992 था, जबकि पिछले महीने यह 998 था। नवीनतम मतदाता सूची के अनुसार राज्य में 3 करोड़ 26 लाख 18 हजार 205 मतदाता हैं, जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 62 लाख 418 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 63 लाख 1 हजार 705 है।










Leave A Comment