नदी में डूबने से तीन लड़कियों की मौत
रामगढ़. झारखंड के रामगढ़ जिले में रविवार को आठ से 15 वर्ष की आयु की तीन लड़कियों की नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना रामगढ़ टाउन थाना क्षेत्र में दामोदर नदी में घटी। काहुबेरा गांव की रहने वाली तीनों लड़कियां नदी में नहाने गई थीं। उप-विभागीय पुलिस अधिकारी परमेश्वर प्रसाद ने बताया, "उनमें से एक नदी में गहराई में चली गयी और डूब गयी। दो अन्य ने उसे बचाने का प्रयास किया और वे भी डूब गयीं।" मृतकों की पहचान सिमरन कुमारी, छाया कुमारी और संध्या कुमारी के रूप में हुई है। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीनों लड़कियों के शव दामोदर नदी से बाहर निकाले गए।










Leave A Comment