अयोध्या: श्रीराम मंदिर में हो रहा है 4 किलोमीटर लंबी चारदीवारी का निर्माण
नई दिल्ली। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की पुख्ता सुरक्षा के लिए चार किलोमीटर लंबी चारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है। श्री राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि राम मंदिर की सुरक्षा पूरी तरह से अभेद्य होगी। उन्होंने बताया कि चारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। मंदिर की निगरानी और सुरक्षा के लिए इसमें आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। मंदिर के चारों ओर चार निगरानी टावर भी बनाए जा रहे हैं। इन निर्माण कार्यों की अनुमानित लागत लगभग 80 से 90 करोड़ रुपये है। इसके निर्माण का जिम्मा इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड को दिया गया है।










Leave A Comment