गोवा की पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ भाजपा नेता मृदुला सिन्हा का निधन
नई दिल्ली। गोवा की पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ भाजपा नेता मृदुला सिन्हा का बुधवार को दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। वे 77 वर्ष की थीं।
उनका जन्म बिहार के छपरा जिले के एक गांव में 27 नवम्बर 1942 को हुआ था। वे गोवा की पहली महिला राज्यपाल थीं। मृदुला सिन्हा हिन्दी की प्रसिद्ध लेखिका थीं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की महिला शाखा के अध्यक्ष के रूप में तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालय में केन्द्रीय समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने मृदुला सिन्हा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। एक ट्वीट में राष्ट्रपति ने कहा कि मृदुला सिन्हा एक उत्कृष्ट लेखिका और अध्यापिका थीं, उन्होंने देश, विशेषकर बिहार की स्थानीय परम्पराओं और सांस्कृतिक जीवन का गहराई से अनुभव किया था। राष्ट्रपति ने उनके परिजनों और सहयोगियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
Leave A Comment