ब्रेकिंग न्यूज़

'इंडिया वन एयर का विमान मैदान में उतरने के प्रयास के दौरान पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था'

 नयी दिल्ली। 'इंडिया वन एयर' के विमान के चालक दल ने 10 जनवरी को ओडिशा के राउरकेला के एक खुले मैदान में विमान उतारने की कोशिश की, लेकिन अंतिम प्रयास के दौरान विमान एक पेड़ और बिजली की तार से टकरा गया, जिसके परिणामस्वरूप विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हुए।
वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) ने बताया कि भुवनेश्वर से राउरकेला जा रही उड़ान में चार यात्री सवार थे, इसी दौरान चालक दल को इंजन में खामी पता चली और उसने निकटतम उपयुक्त स्थान पर आपातकालीन लैंडिंग का निर्णय लिया। रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हुआ 'सेसना ग्रैंड कारवां 208बीईएक्स' विमान रेडाउंड एविएशन लिमिटेड के स्वामित्व वाला था। ओडिशा के राउरकेला के पास 10 जनवरी को हुए इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। एएआईबी ने इस घटना पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में कोई अंतरिम सिफारिश नहीं की है। एएआईबी ने बताया कि कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर (सीवीआर) और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर) का डेटा डाउनलोड कर लिया गया है और उसका विश्लेषण किया जा रहा है। उसने कहा कि इंजन को विस्तृत जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि विमान रखरखाव रिकॉर्ड, तकनीकी रिकॉर्ड और विमान से संबंधित सभी प्रासंगिक स्वीकृतियां जांच के लिए प्राप्त कर ली गई हैं। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english