प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के ग्रैंड मुफ्ती से बातचीत की
नयी दिल्ली. भारत के ग्रैंड मुफ्ती शेख अबू बक्र अहमद ने सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और दोनों ने कई मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि उनकी ''भारत के ग्रैंड मुफ्ती शेख अबू बक्र अहमद साहब के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने कई मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।'' प्रधानमंत्री ने कहा, ''सामाजिक सद्भाव, भाईचारा बढ़ाने और शिक्षा में सुधार लाने के उनके प्रयास सराहनीय हैं।'' प्रधानमंत्री ने मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं।
शेख अबू बक्र अहमद भारत के 10वें और वर्तमान ग्रैंड मुफ्ती हैं, जिन्हें फरवरी 2019 में नियुक्त किया गया था। केरल के एक प्रमुख सुन्नी विद्वान के रूप में, वह अखिल भारतीय सुन्नी जमीयतुल उलमा का नेतृत्व करते हैं।









Leave A Comment