भगवान जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की सूची 25 मार्च से तैयार की जाएगी
पुरी. श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने सोमवार को निर्णय लिया कि 12वीं शताब्दी के मंदिर में 48 वर्षों के अंतराल के बाद 25 मार्च से रत्न भंडार (कोषागार) की बहुप्रतीक्षित सूची तैयार करने का कार्य शुरू किया जाएगा। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति (एसजेटीएमसी) की एक महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया।
श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाधी ने संवाददाताओं को बताया,''रत्न भंडार की सूची तैयार करने का कार्य 25 मार्च को दोपहर 12:12 बजे से अपराह्न 1:45 बजे के बीच शुरू करने का निर्णय लिया गया है।'' पाधी ने कहा कि समय और तारीख का निर्धारण विद्वानों और धार्मिक विशेषज्ञों की राय के आधार पर किया गया।

.jpg)
.jpg)







Leave A Comment