ब्रेकिंग न्यूज़

कार-मोटरसाइकिल की टक्कर में चार युवकों की मौत, पांच घायल

कटनी (मप्र) . मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक तेज रफ्तार कार की मोटरसाइकिल से टक्कर होने के कारण चार युवकों की मौत हो गई तथा पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे जगतपुर-उमरिया मार्ग पर हुई।
बड़वारा थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया कि चार युवक मोटरसाइकिल पर सवार थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर इकट्ठा हो गए। हादसे के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मोटरसाइकिल सवार चारों युवकों को बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान धीरेंद्र सिंह (18), रामकिशोर सिंह (26), रामदास सिंह (18) और इंद्रभान सिंह (25) के रूप में हुई है। वे उमरिया जिले के अलग-अलग गांवों के निवासी थे। परिजनों के अनुसार रामकिशोर, रामदास और इंद्रभान मजदूरी का काम करते थे और सोमवार को महाराष्ट्र से लौटे थे। उन्होंने बताया कि धीरेंद्र उन्हें लेने मोटरसाइकिल से कटनी रेलवे स्टेशन गया था और लौटते समय यह हादसा हो गया। हादसे में कार में सवार पांच लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार शवों को पोस्टमार्टम के लिए बड़वारा के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english