ब्रेकिंग न्यूज़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियां शुरू, 13 मार्च को विज्ञान भवन में योग महोत्सव का आयोजन

 नई दिल्ली। मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) 13 मार्च 2026 को विज्ञान भवन में योग महोत्सव-2026 का आयोजन करेगा। यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के लिए 100 दिन शेष रहने की शुरुआत का प्रतीक होगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से आयोजित किया जाएगा।

आयुष मंत्रालय ने अपने विभिन्न हितधारकों के साथ मिलकर “100 दिन शेष” अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत देशभर में 100 संगठन, 100 अलग-अलग स्थानों और शहरों में योग के प्रचार-प्रसार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।
कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव, आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा, एस-व्यासा सोसाइटी के अध्यक्ष एच.आर. नागेंद्र और आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव मोनालिसा दाश सहित कई गणमान्य व्यक्ति, योग गुरु, विशेषज्ञ और योग प्रेमी शामिल होंगे।
इस अवसर पर प्रतापराव जाधव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2014 में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था। योग की वैश्विक स्वीकार्यता भारत के लिए गर्व का विषय है, क्योंकि यह देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
आयुष मंत्रालय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के लिए नोडल मंत्रालय है। हर वर्ष इस दिवस का मुख्य कार्यक्रम सामूहिक योग प्रदर्शन होता है, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 की तैयारियां पहले से शुरू हो चुकी हैं।
मंत्रालय के अनुसार, योग दिवस से पहले के 100 दिनों को जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष अभियान के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान देशभर के लोगों को योग को समग्र स्वास्थ्य और कल्याण के मार्ग के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। आगामी 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देशभर के 100 प्रतिष्ठित स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। इसके साथ ही योग दिवस-2026 की तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english