ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय मंत्री सिंह म्यांमा के नए राष्ट्रपति के शपथ समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

नयी दिल्ली.  विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह 10 अप्रैल को नेपीता में म्यांमा के नये राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, सिंह बुधवार से म्यांमा का चार- दिवसीय दौरा करेंगे, जिसमें वह इस कार्यक्रम में भाग लेने के साथ-साथ द्विपक्षीय वार्ता में भी शामिल होंगे। पिछले सप्ताह म्यांमा की संसद ने वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग के राष्ट्रपति पद संभालने का मार्ग प्रशस्त किया। उनका चयन प्रमुख विपक्षी दल की गैर-मौजूदगी में हुए आम चुनाव के बाद हुआ। 'आंग सान सू की' सरकार के एक फरवरी 2021 के तख्तापलट के खिलाफ लंबे समय तक चले प्रदर्शन के बाद ये चुनाव दिसंबर और जनवरी में आयोजित किए गए थे। मिन आंग ह्लाइंग पिछले पांच महीनों से म्यांमा में सैन्य शासन का नेतृत्व कर रहे थे।
 विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "म्यांमा सरकार के निमंत्रण पर, विदेश, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह आठ से 11 अप्रैल तक म्यांमा का दौरा करेंगे और 10 अप्रैल को नेपीता में नये राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे।'' बयान में यह भी कहा गया कि अपनी यात्रा के दौरान, सिंह म्यांमा सरकार के संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे, व्यापार, आर्थिक और विकास सहायता पहलों से जुड़े द्विपक्षीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे, और यांगून में प्रवासी भारतीयों से संवाद करेंगे। म्यांमा भारत का एक रणनीतिक पड़ोसी देश है और यह कई उत्तर-पूर्वी राज्यों के साथ 1,640 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है, जिनमें उग्रवाद प्रभावित नगालैंड और मणिपुर शामिल हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english