ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस ने एआई-संचालित मोबाइल ऐप शुरू किया

अब 10 भाषाओं में शिकायतें दर्ज करने की सुविधा
हैदराबाद.  हैदराबाद शहर पुलिस ने शनिवार को 'एआई-कॉपराइटर' नामक एक अनोखा एआई-संचालित मोबाइल ऐप शुरू किया, जो पुलिसकर्मियों को हर थाने में शिकायतों को वास्तविक समय में रिकॉर्ड करने, ट्रांसक्राइब करने (बोली गयी बात को लिखने) और 10 प्रमुख भारतीय भाषाओं में अनुवाद करने की सुविधा देगा। पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि अब कोई भी नागरिक अपनी मातृभाषा में शिकायत दर्ज करा सकता है। यह ऐप बोले गए शब्दों को कुछ ही सेकंड में एक संपूर्ण और सटीक प्राथमिकी में ट्रांसक्राइब और अनुवाद कर देता है। इससे भाषा संबंधी बाधाएं समाप्त होंगी और प्रवासियों तथा गैर-तेलुगु भाषी लोगों सहित सभी के लिए पुलिस सेवाएं अधिक सुलभ बनेंगी। हैदराबाद पुलिस आयुक्त वी सी सज्जनार ने 'एआई-कॉपराइटर' की शुरुआत की और इसकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की। यह ऐप एआई तकनीक के माध्यम से दस्तावेजीकरण और रिपोर्ट लेखन को सरल बनाने में पुलिस कर्मियों की सहायता के लिए तैयार किया गया है। ऐप शुरू करते हुए सज्जनार ने कहा, ''भाषा कभी किसी नागरिक और न्याय के बीच बाधा नहीं बननी चाहिए। एआई-कॉपराइटर के आने से अब ऐसा नहीं होगा।'' उन्होंने कहा कि यह ऐप कार्यकुशलता बढ़ाएगा, 80 से अधिक पुलिस थानों में रिकॉर्ड रखने की प्रक्रिया को मानकीकृत करेगा, मानव अनुवादकों पर निर्भरता कम करेगा और कानूनी रूप से स्वीकार्य ट्रांसक्रिप्ट उपलब्ध कराएगा। इस ऐप को विकसित करने में 'ब्लूक्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस' और प्रशिक्षु चंदू ने शहर की पुलिस के आईटी प्रकोष्ठ के साथ मिलकर काम किया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english