कांग्रेस ने राज्यसभा की सात सीटों के लिए उम्मीदवारों का किया एलान
नई दिल्ली। कांग्रेस ने राज्यसभा की सात सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. । कर्नाटक से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा पवन खेड़ा और मंसूर अली खान को उम्मीदवार बनाया गया है। मध्य प्रदेश से मीनाक्षी नटराजन, राजस्थान से नीरज डांगी, झारखंड से प्रणव झा और तमिलनाडु से प्रवीण चक्रवाती को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है.। मीनाक्षी नटराजन और प्रवीण चक्रवर्ती को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। सात में से चार उम्मीदवार अगड़ी जाति से, दो दलित और एक अल्पसंख्यक समुदाय से है.।
राज्यसभा में नेता विपक्ष खरगे शुक्रवार को बेंगलुरु में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।. लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी खरगे के नामांकन के मौके पर मौजूद रहेंगे.।
कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा जाना पहचाना चेहरा हैं।. मूल रूप से राजस्थान से आने वाले पवन खेड़ा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के राजनीतिक सलाहकार के रूप में काम कर चुके हैं. । चार साल पहले उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बनाया गया था.। हाल में ही असम विधानसभा चुनाव में दौरान सीएम हेमंत बिस्वा सरमा की पत्नी पर दूसरे देशों के पासपोर्ट और विदेश में संपत्ति का आरोप लगाने के बाद खेड़ा कानूनी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. लेकिन आख़िरकार उनकी "तपस्या" पूरी होने जा रही है.
कर्नाटक से ही आने वाले युवा नेता मंसूर अली खान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और केरल के सह प्रभारी हैं. मंसूर के पिता के रहमान ख़ान पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा के उपसभापति रह चुके हैं.।

.jpg)

.jpg)


.jpeg)


Leave A Comment