ब्रेकिंग न्यूज़

योग दिवस पर राजनाथ सिंह और अमित शाह समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताों ने शुभकामनाएं दी हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के परिणामस्वरूप भारत की यह सांस्कृतिक विरासत आज एक वैश्विक जन-आंदोलन बन चुकी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। योग केवल स्वस्थ शरीर का आधार नहीं है, बल्कि संतुलित और संयमित जीवन जीने का मार्ग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के परिणामस्वरूप भारत की यह सांस्कृतिक विरासत आज एक वैश्विक जन-आंदोलन बन चुकी है।”
उन्होंने आगे लिखा, “योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की उस शक्ति का प्रतीक है, जो सम्पूर्ण मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रही है। आइए, इस योग दिवस पर हम सभी स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लें।”
गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “समस्त देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। योगाभ्यास से निरोगी काया, शांत मन और धैर्यपूर्ण जीवन की प्राप्ति होती है। यह व्यायाम के साथ-साथ जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने का मार्ग भी है। मोदी जी के नेतृत्व में आज योग पूरे विश्व में एक जीवनशैली के रूप में अपनाया जा रहा है। आइए, संकल्प लें कि योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, सशक्त और संतुलित जीवन की ओर अग्रसर हों।”
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “योग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। आइए, योग को अपनाकर निरोग, ऊर्जावान और सकारात्मक भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।”कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और योग साधकों को सादर प्रणाम। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का सशक्त माध्यम है। यह हमें स्वस्थ तन, प्रसन्न मन और सकारात्मक जीवन की दिशा प्रदान करता है। भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर ने आज संपूर्ण विश्व को स्वास्थ्य और कल्याण का मार्ग दिखाया है।”
शिवराज सिंह चौहान ने आगे लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली और आज यह विश्वभर में स्वस्थ जीवनशैली का अभिन्न अंग बन चुका है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आइए, हम सभी संकल्प लें कि योग को केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएंगे। रोज योग करें, निरोग रहें।”
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “योग भारतीय ऋषियों द्वारा विश्व को दिया गया वह अमूल्य उपहार है, जो तन और मन के संतुलन के साथ आत्मिक शांति का मार्ग प्रशस्त करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से आज योग एक वैश्विक जन-आंदोलन बन चुका है। आइए, ‘स्वस्थ भारत, सशक्त भारत’ के संकल्प के साथ योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।”

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english