ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक कर सकते हैं नामांकन

  नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान उन बच्चों को दिया जाता है, जिन्होंने कम उम्र में असाधारण उपलब्धियां हासिल कर समाज को प्रेरणा देने का काम किया है। नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अनुसार, यह पुरस्कार 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के भारतीय बच्चों को बहादुरी, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता है। पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा हर वर्ष 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के अवसर पर प्रदान किया जाता है। सम्मानित बच्चों को पदक, प्रमाण पत्र और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।नामांकन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और आवेदन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार या उनके अभिभावक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सरकार के अनुसार, किसी भी बच्चे का स्वयं नामांकन किया जा सकता है। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति, संस्था या संगठन किसी योग्य बच्चे का नाम प्रस्तावित कर सकता है। केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, जिला कलेक्टर और अन्य सरकारी अधिकारी भी बच्चों के नामों की सिफारिश कर सकते हैं।
सरकार ने देशभर के प्रतिभाशाली बच्चों और नागरिकों से अपील की है कि वे योग्य बच्चों के नाम समय रहते नामित करें, ताकि उनकी उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके। भारत सरकार प्रत्येक वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाती है। यह दिवस दसवें सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों (साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह) के बलिदान और अदम्य साहस की स्मृति को समर्पित है।
साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह की आयु क्रमशः 9 वर्ष और 7 वर्ष थी। उन्होंने दबाव और प्रलोभनों के बावजूद अपना धर्म त्यागने से इनकार किया, जिसके कारण 26 दिसंबर 1704 को वे शहीद हो गए। उनका बलिदान कम आयु में भी अदम्य साहस, नैतिक दृढ़ता और अपने विश्वास के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। विपरीत परिस्थितियों में उनके अद्वितीय त्याग और वीरता आज भी बच्चों को प्रेरित करते हैं। वीर बाल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान कर भारत के युवाओं अतीत तथा वर्तमान, दोनों की प्रतिभा, सृजनात्मकता और उपलब्धियों का सम्मान किया जाता है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english