ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा गरीबों, वंचितों और दलितों की सेवा में विश्वास रखती है: गडकरी

 नागपुर. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गरीबों, वंचितों, शोषितों और दलितों की सेवा में विश्वास रखती है तथा इन वर्गों को आत्मसम्मान के साथ जीवन-यापन का अवसर देना पार्टी का मिशन है। यहां महर्षि सुदर्शन वाल्मीकि वसाहत आवासीय परिसर के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए गडकरी ने 'सफाई कामगारों' के कल्याण के लिए विशेष प्रयास करने को लेकर नागपुर महानगरपालिका और राज्य की देवेंद्र फडणवीस सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा, ''भारतीय जनता पार्टी गरीबों, वंचितों, शोषितों और दलितों की सेवा करना चाहती है तथा उन्हें भोजन, वस्त्र और आवास उपलब्ध कराना चाहती है। यह भाजपा का मिशन है कि वे आत्मसम्मान के साथ जीवन-यापन करें।'' स्थानीय सांसद गडकरी ने कहा कि भाजपा सफाई कामगारों के लिए शिक्षा और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के वास्ते प्रतिबद्ध है, ताकि वे खुशहाल जीवन जी सकें। उन्होंने कहा, ''यही हमारा सपना है।'' गडकरी ने बताया कि उनकी मां की याद में नागपुर में हाल में शुरू किए गए एक स्वास्थ्य जांच केंद्र ने पिछले नौ महीनों में करीब 53 हजार जरूरतमंद लोगों को बेहद किफायती दरों पर मेडिकल सेवाएं उपलब्ध कराई हैं। उन्होंने कहा कि 11 साल पहले उन्होंने दोपहिया वाहन आधारित ऐप टैक्सी सेवा से जुड़ी एक फाइल को मंजूरी दी थी, जिससे करीब 3.5 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिन राज्यों में यह योजना शुरू नहीं हुई है, उनसे इसे शुरू करने का आग्रह किया जाएगा। इससे पहले दिन में, गडकरी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ नागपुर में महाराष्ट्र रेल अवसंरचना विकास निगम (महारेल) द्वारा निर्मित चार रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी), चार अंडरपास और एक रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) का उद्घाटन किया। गडकरी ने मुख्यमंत्री के साथ-साथ स्थानीय पार्षदों और विधायकों को बधाई देते हुए कहा, ''फडणवीस के नेतृत्व में महारेल ने बेहतरीन काम किया है।'' 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english