ब्रेकिंग न्यूज़

मोटरसाइकिल सवार की पैंट की जेब में मोबाइल फोन फटा, व्यक्ति झुलसा

 भोपाल।  मध्यप्रदेश के पांढुर्णा जिले में शनिवार को मोटरसाइकिल सवार 30 वर्षीय एक व्यक्ति पैंट की जेब में रखा मोबाइल फोन फटने से झुलस गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र परिहार ने बताया कि यह घटना शनिवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे पांढुर्णा-परसोडी मार्ग पर हुई। उन्होंने बताया कि एक निजी कंपनी में कार्यरत संदीप परतेती मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे कि इसी दौरान उनकी पैंट की जेब में रखा मोबाइल फोन फट गया, जिससे उनकी पैंट में आग लग गई। अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई और परतेती करीब 12 फुट तक सड़क पर घिसटते चले गए। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. निलेश धाडसे ने बताया कि परतेती की जांघ और कमर के ऊपरी हिस्सा झुलस गया, इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय जांच में उनके एक पैर की हड्डी के टूटने की पुष्टि हुई है। धाडसे ने बताया कि जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद परतेती को नागपुर के एक अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया और उनके पैर का ऑपरेशन रविवार को किया जाएगा। परतेती के साथ मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे उनके सहकर्मी विजय ने बताया कि उन्होंने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक परतेती की जांघ बुरी तरह झुलस चुकी थी। उन्होंने बताया कि परतेती ने संबंधित मोबाइल फोन करीब दो वर्ष पहले नागपुर से खरीदा था। पुलिस के अनुसार, मोबाइल फोन में विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english