ब्रेकिंग न्यूज़

  प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई को बधाई दी

 नयी दिल्ली  । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय भारोत्तोलन के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। प्रधानमंत्री ने पुरुष भारोत्तोलक ऋषिकांता सिंह को भी रजत पदक जीतने पर शुभकामनाएं दीं। मीराबाई ने महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय भारोत्तोलन में उनका दबदबा बरकरार है। ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई ने स्नैच में राष्ट्रमंडल और राष्ट्रमंडल खेलों के रिकॉर्ड तोड़े, जबकि क्लीन एंव जर्क और कुल वजन में भी नए खेल रिकॉर्ड स्थापित कर भारतीय भारोत्तोलन की महानतम खिलाड़ियों में अपनी पहचान और मजबूत कर ली।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ''भारतीय भारोत्तोलन के इतिहास में एक और गौरवशाली अध्याय!'' उन्होंने लिखा, ''प्रतिभाशाली मीराबाई चानू ने 48 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता। लगातार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक और कुल मिलाकर चौथा राष्ट्रमंडल पदक जीतने वाली मीराबाई देश के हर नागरिक के लिए प्रेरणा हैं। उन्हें हार्दिक बधाई। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं। ''
वहीं घुटने की चोट से जूझने के बावजूद 28 वर्षीय ऋषिकांता ने इतिहास रचते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले मणिपुर के पहले पुरुष भारोत्तोलक बनने का गौरव हासिल किया। उन्हें बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ऋषिकांता के जज्बे और दृढ़ संकल्प ने पूरे देश को गर्व और खुशी का अवसर दिया है। उन्होंने लिखा, ''भारतीय भारोत्तोलक ऋषिकांता सिंह चानाम्बम पर हमें बेहद गर्व है। उन्होंने रजत पदक जीतने के साथ अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया है। उनका दृढ़ संकल्प और शानदार प्रदर्शन पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। वह आगे भी नई ऊंचाइयों को छूते रहें और युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करते रहें। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। '' रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मीराबाई को बधाई देते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक स्वर्ण वर्षों की अथक मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, ''ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई। उनका अटूट संकल्प और उत्कृष्टता हासिल करने का निरंतर प्रयास देश के लिए गौरव का विषय है। '' उन्होंने कहा, ''यह शानदार उपलब्धि धैर्य, समर्पण और कठिन परिश्रम की उस भावना को दर्शाती है जो देश के लाखों युवाओं को प्रेरित करती है। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य और आने वाले वर्षों में और अधिक सफलताओं की कामना करता हूं। ''
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी मीराबाई की लगातार तीसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने की उपलब्धि की सराहना की। मीराबाई ने इससे पहले 2018, 2022 और अब 2026 में भी स्वर्ण पदक जीतकर दुर्लभ स्वर्णिम हैट्रिक पूरी की है। मांडविया ने 'एक्स' पर लिखा, ''स्वर्ण पदकों की हैट्रिक। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई। आपका अटूट समर्पण, अद्भुत निरंतरता और असाधारण ताकत भारत को वैश्विक मंच पर लगातार गौरवान्वित कर रही है। '' 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english