राष्ट्र विरोधी फिर सक्रिय, राष्ट्रवादी शक्तियों को एकजुट रहना होगा: शुभेंदु अधिकारी
जलपाईगुड़ी. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को आरोप लगाया कि 'राष्ट्र विरोधी गिरोह' एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं और देश को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने "राष्ट्रवादी ताकतों" से ऐसी कोशिशों का एकजुट होकर मुकाबला करने का आह्वान किया। जलपाईगुड़ी जिले के जलपेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए अधिकारी ने यह टिप्पणी की। जलपेश शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने धर्मनिरपेक्ष और मार्क्सवादी राजनीति पर कटाक्ष करते हुए "सेकू" और "माकू" जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने आरोप लगाया कि "राष्ट्रविरोधी 'टुकड़े-टुकड़े' गिरोह" एक बार फिर देश को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "राष्ट्रविरोधी टुकड़े-टुकड़े गिरोह, सेकू और माकू फिर जाग गए हैं।" उन्होंने राष्ट्रवादी ताकतों से एकजुट रहने का आह्वान किया।









.jpg)
Leave A Comment