ब्रेकिंग न्यूज़

 साइबर धोखाधड़ी रोकने के लिए सरकार ने ''इंडिया डिजिटल पेमेंट इंटेलिजेंस कॉर्पोरेशन'' बनाया

 नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने साइबर वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने के लिए बैंकों और वित्तीय संस्थानों के साथ वास्तविक समय में ''फ्रॉड इंटेलिजेंस'' और अन्य जानकारी साझा करने के मकसद से ''इंडिया डिजिटल पेमेंट इंटेलिजेंस कॉर्पोरेशन'' (आईडीपीआईसी) बनाया है। राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में उन्होंने कहा कि साइबर धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए यह नयी संस्था रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के साथ सलाह-मशविरा कर बनाई गई है। उन्होंने कहा, ''साइबर वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने के लिए, सरकार ने रिजर्व बैंक के साथ मिलकर 'इंडिया डिजिटल पेमेंट इंटेलिजेंस कॉर्पोरेशन' बनाया है। यह संस्था कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग और बिग डेटा एनालिटिक्स जैसी आधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करके बैंकों और वित्तीय संस्थानों को धोखाधड़ी 'इंटेलिजेंस' और अन्य जानकारी देगी।'' उन्होंने कहा कि बढ़ते साइबर खतरों से निपटने के लिए सरकार वित्तीय संस्थानों की साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के मकसद से वित्तीय क्षेत्र के नियामकों के साथ मिलकर सक्रिय रूप से काम कर रही है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english