रिजर्व बैंक के पास 880 मीट्रिक टन सोना, धार्मिक स्थानों को लेकर कोई जानकारी नहीं : सरकार
नयी दिल्ली. सरकार ने मंगलवार को संसद में कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के पास 880.52 मीट्रिक टन स्वर्ण भंडार है लेकिन उसे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है कि देश के 'धार्मिक स्थानों' या परिवारों के पास कितना सोना है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 26 जून, 2026 की स्थिति के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक के पास 880.52 मीट्रिक टन स्वर्ण भंडार था। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2025 को 879.58 मीट्रिक टन, 31 मार्च 2024 को 822.10 मीट्रिक टन स्वर्ण भंडार था। उनसे सवाल किया गया था कि भारतीय रिजर्व बैंक के पास वर्तमान में कितना स्वर्ण भण्डार है?
इसके साथ ही यह सवाल भी किया गया था कि क्या यह पता लगाने के लिए कोई अध्ययन कराया गया है कि देश में ''धार्मिक स्थानों'' और भारतीय परिवारों में कितना सोना जमा है? इस सवाल के जवाब में वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि भारतीय रिज़र्व बैंक, आर्थिक कार्य विभाग तथा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा इस संबंध में कोई अध्ययन नहीं किया गया है।


.jpg)
.jpg)
.jpg)





Leave A Comment