सीबीआई ने नीट-यूजी 2026 प्रश्नपत्र लीक मामले में आरोपपत्र दाखिल किया
नयी दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2026 प्रश्नपत्र लीक मामले में मंगलवार को एक विशेष त्वरित अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अदालत बुधवार को इस मामले पर सुनवाई कर सकती है।
जांच एजेंसी ने इस मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी अभी न्यायिक हिरासत में हैं।
सीबीआई प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ''सीबीआई ने इस आरोपपत्र में 360 गवाहों, 422 दस्तावेजों और 43 अहम सबूतों का जिक्र किया है। आरोपपत्र में नामजद सभी 13 आरोपी अभी न्यायिक हिरासत में हैं।'' प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के बीच राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मेडिकल में प्रवेश के लिए तीन मई को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा को 12 मई को रद्द कर दिया था। इसके बाद 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी।


.jpg)
.jpg)
.jpg)





Leave A Comment