ब्रेकिंग न्यूज़

 पारधी समुदाय के बच्चों के विद्यालय में नये खेल परिसर का उद्घाटन करेंगे संघ प्रमुख भागवत

 इंदौर (मध्यप्रदेश)।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत आठ अगस्त को महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में पारधी समुदाय के बच्चों के लिए एक परमार्थ ट्रस्ट के संचालित विद्यालय में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बने खेल परिसर और सभागार का उद्घाटन करेंगे। इंदौर के श्री सद्गुरु दत्त धार्मिक एवं परमार्थिक ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. आयुषी देशमुख ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि यह संस्था बुलढाणा जिले के खामगांव में पिछले 11 वर्षों से 'सूर्योदय पारधी समाज आदिवासी आश्रम विद्यालय' नाम के संस्थान का संचालन कर रही है। उन्होंने कहा, "संघ प्रमुख भागवत ने वर्ष 2018 में इस विद्यालय के खेल परिसर और सभागार के निर्माण की नींव रखी थी। वह आठ अगस्त को इस परियोजना का उद्घाटन करेंगे जिसके निर्माण में करीब दो करोड़ रुपये की लागत आई है।'' देशमुख ने बताया कि उद्घाटन समारोह में महाराष्ट्र के आदिवासी विकास मंत्री डॉ. अशोक उईके और राज्य के श्रम मंत्री आकाश फुंडकर भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि खामगांव में संचालित विद्यालय में पारधी और अन्य वंचित समुदायों के करीब 4,000 बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और खेलों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english