ब्रेकिंग न्यूज़

 भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कॉजपा, सौरभ दास पर मानहानि का आरोप लगाते हुए अदालत का रुख किया

नयी दिल्ली. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने कथित मानहानि को लेकर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके और सह-संयोजक सौरभ दास व आशुतोष रांका से दो करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है। भाटिया की ओर से दायर मानहानि मामला बुधवार को उच्च न्यायालय में विचार के लिए आएगा। इसमें कॉजपा को भी प्रतिवादी बनाया गया है। हालांकि, दास ने पांच सितंबर को किया गया अपना पोस्ट ''एआई-निर्मित'' होने के कारण बाद में हटा दिया, लेकिन भाटिया ने बिना शर्त माफ़ी की मांग की। भाटिया ने मंगलवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''जब आरोप अपनी सीमा पार कर जाते हैं, तो कानून अपनी सीमा तय करता है।'' उन्होंने कहा कि अदालत में तथ्यों, सबूतों और कानून के शासन के आधार पर सच्चाई की परख की जाएगी।
भाटिया की ओर से दायर मामले में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर कॉजपा नेताओं के व्यवहार का तरीका यह दिखाता है कि वे पोस्ट के ज़रिए लोगों को बदनाम करके उन्हें निशाना बनाने की लगातार प्रवृत्ति रखते हैं। याचिका में कहा गया, ''प्रतिवादी नंबर 1 और 2 (दास और रांका) ने वादी द्वारा दिए गए किसी बयान की केवल आलोचना, उस पर टिप्पणी या असहमति ही नहीं जताई, बल्कि जनता के सामने गलत तरीके से यह बताया कि वादी ने ऐसे बयान दिए थे, जो असल में उसने कभी दिए ही नहीं थे।'' दायर मामले में कहा गया है कि कॉजपा और इसके नेता लगातार ऐसी टिप्पणियां करते रहते हैं जिनसे न्यायपालिका की गरिमा और अधिकारों का महत्व भी कमतर होता है। मामले में कॉजपा और इसके नेताओं के ख़िलाफ़ स्थायी कार्रवाई की मांग की गई।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english