ब्रेकिंग न्यूज़

किसान की तीन बेटियों ने गांव का नाम किया रौशन, तीनों बहनों को एक साथ मिली पीएचडी

जयपुर। राजस्थान के झुंझुनू जिले में स्थित एक विश्वविद्यालय से तीन बहनों को एक साथ पीएचडी की उपाधि दी गई। ये तीनों बहनें किसान की बेटियां हैं। सरित तिलोतिया ने भूगोल में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की है। दूसरे का नाम किरण तिलोतिया है, जिन्होंने केमिस्ट्री में अपनी पीएचडी कम्प्लीट की है और तीसरे का नाम अनिता तिलोतिया है, जिन्होंने एजुकेशन में अपना डॉक्टरेट पूरा किया है। इन सभी को जगदीश प्रसाद झाबरमल टीबड़ेवाला विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है, जो झुंझुनू के चुरेला गांव में स्थित है।
पीएचडी की डिग्री से सम्मानित ये तीन बहनें अब देश के प्रति अपना योगदान देने की चाह रखती हैं और शिक्षा के माध्यम से भारत को एक नई बुलंदी तक पहुंचाना चाहती हैं। ये देश में दूसरी दफा है, जब एक साथ तीनों बहनें डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित की गई हैं। इससे पहले, मध्य प्रदेश की तीनों बहनों को एक साथ पीएचडी की डिग्री से सम्मानित किया गया था।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english