मलबे में दबने से एक बालिका की मौत, तीन घायल
कौशांबी (उप्र)। जिले के पश्चिम सरीरा थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही लड़कियों के ऊपर बारजा गिरने से मलबे में दबकर एक बालिका की मौत हो गई तथा तीन बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के खरौना गांव निवासी हरीश चंद चौधरी के घर के बाहर सोमवार को गांव की ही गुडिय़ा (11), सोनिया (12), कुसुमा (6) व रेशमा (11) खेल रही थीं। इसी दौरान हरीश चंद्र चौधरी के घर का बारजा अचानक भरभरा कर गिर गया और मलबे में चारों बच्चियां दब गई। ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष सर्वेश सिंह ने बताया कि हादसे में गुडिय़ा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य तीनों बच्चियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुडिय़ा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (प्रतीकात्मक फोटो)


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment