ब्रेकिंग न्यूज़

 रेखा गुप्ता ने करीब 15 लाख लाभार्थियों को एलपीजी सिलेंडर की कीमत के बराबर वित्तीय सहायता दी

नयी दिल्ली. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को लगभग 15 लाख लाभार्थियों को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर योजना की दूसरी किस्त वितरित की। इस वर्ष की शुरुआत में दिल्ली सरकार ने राजधानी में हर साल होली और दिवाली के अवसर पर एक मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर के बराबर राशि प्रदान करने की घोषणा की थी। यहां तालकटोरा स्टेडियम में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा, ''यह आपके वोट की ताकत है, सीधे आपके बैंक खातों में पैसे स्थानांतरित किए गए हैं। यह भाई दूज त्योहार पर आपके भाई नरेन्द्र मोदी की तरफ से एक उपहार है।'' अधिकारियों के अनुसार, सरकार ने लगभग 15 लाख राशन कार्ड धारकों को कुल 142 करोड़ रुपये की राशि प्रत्यक्ष नकद अंतरण के माध्यम से उनके खाते में भेजी। उन्होंने बताया कि पीएम उज्ज्वला योजना के 1.25 लाख परिवारों को 642 रुपये और गैर-पीएमयूवाई के 14.21 लाख परिवारों को 942 रुपये प्रति परिवार प्रदान किए गए। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार विशेष रूप से महिला केंद्रित कल्याण योजनाएं शुरू कर रही है, जिनमें दिल्ली लक्ष्मी योजना, लखपति योजना और मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि त्योहारों के अवसर पर परिवारों को आर्थिक सहयोग मिले और घरेलू खर्च का बोझ कम हो। उन्होंने कहा, "हम अपने घोषणापत्र में किए गए सभी वादों को पूरा कर रहे हैं, हम पर भरोसा रखें, आपकी सरकार आपके अच्छे और बुरे समय में आपके साथ खड़ी है।" इस योजना के तहत, दिल्ली में एक एलपीजी सिलेंडर की प्रचलित कीमत के बराबर राशि पात्र परिवार के मुखिया के आधार से जुड़े बैंक खाते में सीधे स्थानांतरित की जाती है। दिल्ली सरकार ने इसके लिए धनराशि निर्धारित की है। राज्य मंत्रिमंडल ने मंगलवार को इस योजना को मंजूरी दे दी। इस योजना पर प्रतिवर्ष लगभग 242 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english