बच्चों को बाहर भेज घर में कथित प्रेमी के साथ थी पत्नी, अचानक पहुंचा पति और फिर...!
मिस्ड कॉल और फेसबुक के जरिए दोस्ती का दर्दनाक अंत
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां देर रात पत्नी संग उसके कथित प्रेमी को देखकर आरोपी पति ने आपा खो दिया। आरोपी पति बैट से पीट-पीटकर पत्नी के कथित प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। इंस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन ने घटना की पुष्टि की है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में काम करने वाला पति उस दिन अचानक घर पहुंचा था। वहीं, मृत प्रेमी नोएडा का रहने वाला था। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है।
पुलिस ने बताया कि यह मामला बन्नादेवी थानाक्षेत्र के सारसौल का है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पति का नाम सुंदर लाल है जो सारसौल स्थित अग्रवाल ढाबा के सामने वाली गली में अपना मकान बनाकर रहता है। घर में आरोपी पत्नी कमलेश के अलावा दो बेटे हरिओम और ललित भी हैं। आरोपी सुंदर लाल खुद हिमाचल प्रदेश में एक बिस्किट फैक्टरी में नौकरी करता है। कुछ समय पहले तक आरोपी सुंदर लाल की पत्नी और बच्चे भी साथ ही रहते थे। लॉकडाउन के बाद से परिवार सारसौल आ गया।
पुलिस ने बताया कि देर रात आरोपी सुंदर लाल छुट्टी लेकर अचानक घर आ गया। जब वह घर पहुंचा तो उसके दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे और घर का दरवाजा खुला था। जब आरोपी पति ने अंदर जाकर देखा तो दंग रह गया। उसकी आरोपी पत्नी किसी दूसरे मर्द के साथ थी। यह देख आरोपी सुंदर लाल ने आपा खो दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुंदर लाल ने दरवाजा बंद कर उसे पीटना शुरू कर दिया। उसे घर के अंदर क्रिकेट का बैट दिखाई दिया। उसने बैट युवक के सिर में दे मारा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, घर में झगड़ा होता देख उसका बड़ा बेटा पुलिस चौकी पहुंच गया। इसके बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। मृतक की पहचान उसकी जेब में मिले कागजों और मोबाइल आदि के आधार पर हुई।
एसपी सिटी कुलदीप सिंह का कहना है कि पुलिस ने मृत युवक के परिवारवालों को सूचना दे दी है। एसपी सिटी श्री सिंह ने यह भी बताया कि मौके पर और थाने लाकर हुई पूछताछ में आरोपी महिला ने स्वीकार किया कि मृतक प्रेमी विकास मोमबत्ती और अन्य सामान बेचने का काम करता था। चार साल पहले मिस्ड कॉल और फेसबुक के जरिये उससे प्यार हो गया। इसके बाद अक्सर उसका मिलना जुलना शुरू हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment