राज्योत्सव की जोरदार तैयारियां, उद्योग मंत्री लखमा ने लिया जायजा
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की जोरदार तैयारियां चल रही हैं। इस बार साइंस कॉलेज मैदान में फिर राज्योत्सव मनाया जाएगा। उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने साइंस कॉलेज राज्योत्सव स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रायपुर के आईजी आनंद छाबड़ा के साथ मौजूद तमाम पुलिस अधिकारियों ने मंत्री लखमा को सुरक्षा से लेकर कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा की जानकारी दी। मंत्री कवासी लखमा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस बार का राज्योत्सव सबसे अच्छा राज्य उत्सव के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढिय़ा कलाकारों को बढ़ावा दिया जाएगा। सरगुजा और बस्तरिया अंदाज में राज्योत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक नवंबर से तीन नवंबर तक छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम के उद्घाटन में मुख्य रूप से कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी मौजूद रहेंगी।
Leave A Comment