पिता के सामने पड़ोसी ने काट दी बच्चे की गर्दन!
दतिया। मध्यप्रदेश के भांडेर के लहार हवेली गांव में शुक्रवार की शाम 8 साल के बच्चे की उसी के घर के सामने एक युवक ने बका से गला काट कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार हत्या करने का प्रारंभिक कारण नरबलि सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लहार हवेली निवासी रत्न कुशवाह रोज की तरह शुक्रवार को अपने खेत पर गए थे। शाम को 6 बजे खेत से लौट रहे थे। घर से महज 50 मीटर की दूरी पर ही थे कि उन्होंने देखा कि पड़ोस में रहने वाला आरोपी बबलू कुशवाह उनके 8 साल के बेटे शिवा उर्फ मानो कुशवाह को चबूतरे पर दबाए खड़ा है। वे दौड़े लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग निकला। नजदीक पहुंचे और देखा तो बेटे की गर्दन मामूली अटकी थी। खून से लथपथ पड़ा था। रत्न ने अपनी तौलिया बेटे के गले पर बांधी लेकिन तभी बेटे की सांस थम गई। मृतक बालक और आरोपी एक दूसरे के पड़ोसी हैं।
मृतक बालक का पिता खेतीबाड़ी करता है। कभी दोनों में किसी बात को लेकर कहा सुनी नहीं हुई। लेकिन आरोपी सनकी किस्म का जरूर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी बबलू का पिता तांत्रिक क्रिया करता है। वह हमेशा पूजा पाठ करता रहता है। पुलिस को संदेह है कि अपने पिता के कहने पर ही आरोपी बबलू ने मासूम बेटे की बलि देने के लिए हत्या कर दी।


.jpg)
.jpg)





.jpg)
Leave A Comment