डॉ. मनमोहन सिंह वित्तीय मामलों की संसदीय स्थायी समिति में शामिल
रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को वित्तीय मामलों की संसदीय स्थायी समिति के लिए मनोनीत किया गया है। वे इस साल सितंबर में बतौर राज्यसभा सदस्य अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद अवकाश प्राप्त करने से पहले सितंबर 2014 से लेकर मई 2019 तक इस समिति के सदस्य थे। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने डॉ. मनमोहन सिंह को वित्तीय मामलों पर संसद की स्थायी समिति के लिए नामिनेट किया है। राज्यसभा सचिवालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डॉ. मनमोहन सिंह को वित्तीय मामलों की संसदीय समिति में दिग्विजय सिंह की जगह मनोनीत किया है। उनका मनोनयन छह नवंबर 2019 से प्रभावी है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा 31 सदस्यीय इस समिति के अध्यक्ष हैं। इस समिति में डा. मनमोहन सिंह के होने से साफ है कि वित्त से जुड़े मामलों पर उनसे राय मशविरा किया जाएगा औऱ सरकार उनके अनुभवों का लाभ उठाना चाहेगी। वहीं, सभापति ने राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह को भी शहरी विकास मामलों की समिति के लिए मनोनीत किया है और उनका भी मनोनयन 6 नवंबर 2019 से प्रभावी है।




.jpg)




.jpg)
Leave A Comment