श्रीनगर से बारामूला तक रेल सेवाएं आज से फिर शुरू
नई दिल्ली। कश्मीर घाटी में आज से रेल सेवाएं फिर शुरु हो गई हैं। संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाए जाने से पहले तीन अगस्त को कश्मीर घाटी में रेल सेवाएं स्थगति कर दी गई थीं। श्रीनगर और बारामुला के बीच आज से दो रेलगाडिय़ां चलेंगी। सेवा बहाल करने से पहले कल भारतीय रेल और सुरक्षाबलों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में रेलगाड़ी का ट्रायल रन किया गया था।
कश्मीर के निवासियों के लिए यह रेलगाड़ी जीवन रेखा है। इससे बहुत कम समय में वाजिब टिकट से यात्रा की जा सकती है। रेलगाड़ी को फिर से चलाने से हजारों यात्रियों ने राहत की सांस ली है। ये लोग घाटी में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए रेलयात्रा के आदी हो गए थे। घाटी के आम आदमियों ने रेल सेवा बहाल करने का स्वागत किया है।वर्तमान में रेलसेवा जम्मू में बनिहाल से उत्तर कश्मीर में बारामुला तक चलाई जाती है। इससे कई जिलों में यात्रा संपर्क बना हुआ है। भारत सरकार की योजना है कि 2020 तक कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेलसेवा से जोड़ी जाए।




.jpg)




.jpg)
Leave A Comment