मुख्यमंत्री बघेल ने जताई संवेदना, छत्तीसगढ़ में 1 दिन का राजकीय शोक
नई दिल्ली। संयुक्त मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के निधन पर छत्तीसगढ़ में 1 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। राजकीय शोक में राज्य में कोई भी सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित नहीं की जाएंगी वहीं राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। उन्होंने स्वर्गीय जोशी के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
Leave A Comment