दो साल पहले खरीदा था मकान, फर्श ऊंचा उठाने के लिए खुदाई में मिले एक महिला और दो बच्चों के कंकाल
पानीपत । हरियाणा के पानीपत में मंगलवार को एक घर से तीन कंकाल बरामद हुए। एक ही जगह तीन कंकाल मिलने से कॉलोनी में सनसनी फैल गई। वाकया शिव नगर का है। दो साल पहले खरीदे गए मकान का फर्श ऊंचा उठाने के लिए मंगलवार को खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान एक जगह हथौड़ा मारने पर फर्श के नीचे गड्ढा मिला। वहां से एक महिला और दो बच्चों के कंकाल मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मिली जानकारी के अनुसार आदेश कुमार ने करीब दो-ढाई साल पहले यह घर खरीदा था। उनका घर सड़क से काफी नीचे हो गया था। घर को ऊंचा उठवाने के लिए नवनिर्माण शुरू कराया गया। वैसे तो घर ऊंचा उठाने के लिए मलबा डाला जाता है। लेकिन घर के एक कोने से कीड़े निकलते रहते थे। तब किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया था। जब मकान का निर्माण कराया जाने लगाया तो यह पता लगाने के लिए कि यहां पर कीड़े क्यों निकलते हैं, वहां पर खुदाई कराई गई। आदेश का कहना है कि ऐसा इसलिए कराया, ताकि भविष्य में वे कीड़ों से परेशान न हों। उन्हें क्या पता था कि यहां पर कंकाल होंगे। अगर पता होता तो मकान लेते ही नहीं।
पुलिस अमला पहुंचा काम कर रहे मजदूरों और मिस्त्रियों ने पुलिस के कंट्रोल नंबर 100 पर काल कर दी। पहले तो संबंधित चौकी से पुलिस पहुंची। मामला गंभीर देख डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स अपनी टीम के साथ पहुंचे। पहले तो आदेश से पूछताछ की गई। उसने बताया कि ढाई साल पहले मकान खरीदा था। इससे पहले भी मकान दो से तीन बार बिक चुका है। अब सभी मालिकों से पूछताछ की जाएगी।
पानीपत के विकास नगर में कुछ महीने पहले एक पुरुष का कंकाल मिला था। पुलिस ने जब पूछताछ और जांच की तो पता चला था कि पुरुष की पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। उसका शव बाथरूम में दबा दिया था। घर का नवनिर्माण होने लगा तो कंकाल मिल गया। महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया।






.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment