राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अब तक 35 करोड़ 75 लाख से अधिक टीके लगाये गये
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 45 लाख 82 हजार से अधिक कोविड रोधी टीके लगाये गये। इसके साथ ही राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के तहत अब तक 35 करोड़ 75 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि साोमवार को एक दिन में 34 हजार 703 नये कोविड मामलों की पुष्टि हुई। एक सौ 11 दिन में यह सबसे कम आंकड़ा है।
देश में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर चार लाख 64 हजार 357 रह गई है जो कि 101 दिन में सबसे कम है। सक्रिय मामलों की दर 1.52 प्रतिशत रह गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 51 हजार 864 रोगी संक्रमण से ठीक हुए। अब तक दो करोड 97 लाख 52 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मंत्रालय ने बताया है कि दैनिक मामलों से स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक है।
देश में स्वस्थ होने की दर में वृद्धि हो रही है और यह 97.17 प्रतिशत हो गई है। कल एक दिन में 553 रोगियों की इस संक्रमण से मृत्यु हुई।


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)

Leave A Comment