जेएनयू के छात्र शरजील इमाम गिरफ्तार
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय के छात्र शरजील इमाम को बिहार के जहानाबाद जिले से गिरफ्तार किया गया है। उसे आज बिहार में जहानाबाद जिले के काको पुलिस स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है।
शरजील को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों के दौरान उत्तेजक भाषण देने के आरोप में कई राज्यों में दर्ज देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उसे जहानाबाद से लाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
---
Leave A Comment