सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बनने से वापस लौटेंगे पार्टी छोड़ने वाले-डाॅ महंत
कोरिया। विधानसभा अध्यक्ष डाॅ चरणदास महंत ने एक बयान देते हुए कहा कि सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में फैली हुई निराषा खत्म दूर होगी। डाॅ महंत ने कहा कि वहीं इससे वो लोग कांगे्रस की तरफ लौटेंगे जो पार्टी को छोडकर चले गए थे। विधानसभा अध्यक्ष डाॅ महंत अपनी सांसद पत्नी ज्योत्सना महंत और बेटे सूरज महंत के साथ जिले के सोनहत के मेंड्रा स्थित शिव मंदिर में रुद्राभिषेक करने आए थे।आपको बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष डाॅ महंत ने सांसद रहते हुए हसदेव नदी के उदगम स्थल पर शिव मंदिर बनवाया था। तब से हर साल सावन माह में परिवार समेत पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना करते हैं।रुद्राभिषेक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए विस अध्यक्ष महंत ने सोनिया गांधी को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा, सोनिया गांधी कांग्रेस में फैली निराशा को दूर करेंगी। सोनिया गांधी के अध्यक्ष बनने के साथ ही अब पार्टी छोड़ चुके लोग कांग्रेस में वापसी करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि हालांकि राहुल गांधी के इस्तीफे पर निराशा हुई। वो निराशा सोनिया जी दूर करेंगी। गौरतलब है कि डाॅ चरणदास महंत को सोनिया गांधी के करीबी माना जाता है।
Leave A Comment