बहनोई और मृतक की पत्नी के थे संबंध...! साथ रहने के लिए कर दी थी हत्या...!
शिवपुरी। पुलिस ने देहात थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया है। करवाचौथ के दिन जहां पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र की कामना करने व्रत रख रही थीं तो दूसरी ओर इस मामले में आरोपी पत्नी ही अपने पति की हत्या की साजिश रचने वाली निकली। एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि अपने आरोपी प्रेमी के साथ रहने के लिए आरोपी पत्नी ने ही पति अजब सिंह की हत्या कराई थी।
प्रेस वार्ता में एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि देहात थाने पर 16 अक्टूबर को मनोज पाल (33) निवासी लुधावली पुरानी शिवपुरी ने रिपोर्ट की थी कि उसका छोटा भाई अजब सिंह पाल (26) का कालीमाता मंदिर के पास दशहरा का रावण देखने घर से गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। अगले दिन 17 अक्टूबर को मझेरा जंगल में कुंडा नाम के स्थान पर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश झाडियों के बीच छिपी हुई मिली। जब उसकी शिनाख्त की तो लाश अजब सिंह की निकली। लाश देखने पर लग रहा था कि शव को हत्या कर फेंका गया है। छिपाने के लिए उसके ऊपर पत्थर फेंक दिए थे।
पुलिस जांच में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास यादव, उनि रामनिवास शर्मा, उनि अशोक जोशी, उनि लाखन सिंह, उनि राजवीर सिंह गुर्जर, सउनि बीएस जादौन, सउनि सावित्री लकडा, का सउनि केदार सिंह, का सउनि आरके सगर, सउनि विनोद गुर्जर आदि का विशेष योगदान रहा।
एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि मृतक अजब सिंह की पत्नी आरोपी शारदा का मृतक के बहनोई आरोपी सुखदेख पाल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वे दोनों साथ रहना चाहते थे। इस पर आरोपी शारदा ने कहा कि पति के मरने के बाद ही वह उसके साथ रह सकती है। इसके बाद दोनों ने अजब सिंह को मारने की योजना बनाई। आरोपी सुखदेव ने अजब सिंह को रावण देखने के बहाने दशहरे पर बुलाया। सुखदेव ने अपना ट्रक मिलन ढ़ाबे पर छोड़ दिया और वहां अपने साथी आरोपी लक्ष्मण को भी बुला लिया। जब अजब सिंह आया तो तीनों ने मिलकर ढाबे पर खाना खाया। इसके बाद आरोपी सुखदेव ने कहा कि चलो ट्रक देखकर आते हैं उसे ढ़ाबे पर छोड़ आया था। इसके बाद आरोपी लक्ष्मण और आरोपी सुखदेव अजब सिंह को बीच में बैठाकर मोटरसाकिल से मझेरा हाइवे की तरफ ले गए। यहां चलती बाइक पर ही पीछे से बीच में बैठे अजब सिंह का गला घोंट दिया। मरने पर अजब सिंह मोटरसाकिल पर लटक गया। दोनों आरोपितों ने बाइक नहीं रोकी और अजब सिंह के शव को घसीटते रहे। इसके बाद मझेरा के कुंडा जंगल में शव फेंक दिय। अजब सिंह का मोबाइल भी तोड़ दिया। मृतक के बहनोई आरोपी सुखदेव ने शारदा को फोन कर उसकी लाश फेंकने की बात बताई थी। उसे पकडऩे में यह अहम कड़ी साबित हुई।
--





.jpg)


.jpg)

Leave A Comment