सहायक लोक अभियोजक अपने घर में मृत पायी गईं
धनबाद। झारखंड में धनबाद अदालत की सहायक लोक अभियोजक शनिवार को यहां मनोरम नगर में स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पायी गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर को पड़ोसियों द्वारा पुलिस को सूचित किए जाने के बाद 38 वर्षीय अर्णिमा बबीता मिंज का शव उनके फ्लैट से बरामद किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने कहा कि मिंज फ्लैट में अकेली रहती थीं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। कुमार ने कहा कि मिंज को सरायढेला में मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। धनबाद अदालत के सहायक लोक अभियोजक प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि मिंज शुक्रवार को अदालत में नजर आई थीं और सब कुछ सामान्य लग रहा था।





.jpg)


.jpg)

Leave A Comment